फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भीलवाड़ा में वार्मर के ज्यादा गरम होने से दूसरे नवजात की भी मौत, 10 और 21 दिन के थे मासूम

Thu, 27 Oct 2022 09:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा में सरकारी अस्पताल में वार्मर की ओवरहीटिंग की वजह से दो नवजात की मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में निओनैटल इंटेसिव केयर यूनिट (NICU) में वार्मर के ओवरहीट होने की वजह से दूसरे नवजात की भी मौत हो गई। बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में हादसा हुआ हुआ था। मशीन ज्यादा हीट होने के कारण 2 नवजात बच्चे झुलस गए थे। 21 दिन एक बच्चे की बुधवार को ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वहीं, आज गुरुवार को 10 दिन के दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है। इस दौरान अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो 31 अक्टूबर को भीलवाड़ा बंद करने की चेतावनी दी गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में दो नवजात भर्ती थे। एक 10 दिन का बच्चा था और दूसरी 21 दिन की बच्ची थी। अंडरवेट होने के कारण उन्हें  NICU में एडमिट किया गया था। वार्मर की ओवरहीटिंग की वजह से बुधवार को बच्ची मौत हो गई। वहीं, दूसरा नवजात घायल हो गया था। गुरुवार को उसने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में NICU के दो संविदा नर्सिंग स्टाफ समीर रंगरेज और अहमद अली को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही जांच समिति बनाई गई है। गुरुवार शाम स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह मामले की जांच करने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की टीम के साथ NICU की मशीनों को देखा। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति के अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें