फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया एक और सरकारी फरमान, यहां भी अनिवार्य हो गया राष्ट्रगान

Tue, 28 Nov 2017 08:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
विपक्ष और बुद्धिजीवी वर्ग लंबे समय से केन्द्र सरकार सहित भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों पर अति राष्ट्रवाद का आरोप लगाता रहा है। इसी क्रम में शायद विपक्ष को राजस्थान की भाजपा सरकार पर एक और आरोप लगाने का मौका मिल गया है। दरअसल राजस्थान के सामााजिक न्याय व आधिकारिता विभाग ने सभी सरकार हॉस्टल में रहने वालो छात्रों के लिए राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया। विभाग के आदेशानुसार अनुदानित व सरकार से सबंद्ध रखने वाले हॉस्टल में सुबह सात बजे अनिवार्य रुप से राष्ट्रगान गाना होगा। विभाग के निदेशक समित शर्मा के अनुसार आवासीय स्कूलों में राष्ट्रगान पहले से अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर नगर निगम में भी अनिवार्य है

डॉ समित शर्मा
अब सरकारी व अनुदानित हॉस्टल में भी यह अपनाया जा रहा है। शर्मा के अनुसार इससे बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत होगी। जानकारी के अनुसार राजस्थाान में 800 से ज्यादा सरकारी व गैर सरकारी हॉस्टल है। गौरतलब है राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत अनिवार्य करने को लेकर जयपुर नगर निगम भी चर्चा में आ चुका है। यहां के मेयर अशोक लाहोटी के आदेश के बाद जयपुर ​नगर निगम में सभी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें