नेकी की दीवार जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराती है। इसकी तर्ज पर अब रोटी बैंक शुरू किया जा रहा है। जिसकी मदद से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
यह पहल राजस्थान के झुंझुनूं में शुरू की गई है। रोटी बैंक के माध्यम से ऐसे लोग जो भीख मांगने पर मजबूर है या फिर अन्य कारण से रोटी का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं उन्हें भोजन उपलब्ध करावाया जाएगा। इस पहल में अभी रोजाना लगभग सौ लोगों के खाने का इंतजाम किया जाएगा।