फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधायक हुडला का किरोड़ीलाल मीणा पर बड़ा हमला, कहा- पाजामे की राजनीति से गुमराह कर रहे हैं सांसद

Wed, 15 Mar 2023 03:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला ने सांसद किरोड़ीलाल मीणा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाजामे की राजनीति कर मीणा गुमराह कर रहे हैं। यह साफ हो गया है कि पाजामा भाजपा विधायक के पास था। 

 
विज्ञापन
ओमप्रकाश हुडला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला ने भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीणा जनता को गुमराह कर रहे हैं और पाजामे की राजनीति गुमराह करने के लिए ही की जा रही है। यह साबित हो गया है कि उनका पाजामा पुलिस के पास नहीं बल्कि भाजपा विधायक रामलाल शर्मा के पास था। 

विज्ञापन




जयपुर में पत्रकारों से चर्चा में हुडला ने कहा कि मैं मीणा जी से मिलने अस्पताल गया था। किरोड़ीलाल मीणा सबके साथ फोटो खिंचा रहे थे। मेरे साथ पोटो लेने के लिए मना कर दिया। मैं तो बड़ा मन रखकर उनके हाल-चाल लेने गया था। उन्होंने मुझे भाव नहीं दिए, इसके लिए धन्यवाद। उन्हें भी बड़ा मन रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा ने पुलिस और जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस बार पुलिस और प्रशासन पर पाजामा हटाने का आरोप उन्होंने लगाया है। मैं तो शुरुआत से कह रहा था कि पाजामा भाजपा विधायक रामलाल शर्मा के पास है। आज एक वीडियो के माध्यम से यह साफ हो गया। इसका मतलब पुलिस ने सांसद का पाजामा नहीं उतारा था। वह केवल जनता को गुमराह कर रहे थे। एक साजिश के तहत सरकार और पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। उनका एसएमएस अस्पताल में अच्छा इलाज चल रहा था। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

भाजपा बड़ी या किरोड़ीलाल मीणा
हुडला ने कहा कि पता चला है कि भाजपा ने आदेश निकाल दिया है। बिना संगठन की अनुमति के कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा। एक तरफ भाजपा ऐसा आदेश निकाल रही है और दूसरी ओर किरोड़ीलाल मीणा कह रहे हैं कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब समझ नहीं आ रहा है कि किरोड़ीलाल मीणा बड़े हैं या भाजपा। जब मीणा ही भाजपा के नियमों को नहीं मान रहे हैं तो लगता है कि वह पार्टी और संगठन से ऊपर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें