फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ चुनाव के मुद्दे पर कांग्रेस नेता बोले-सत्ता विरोधी लहरों से डरी हुई है भाजपा

Tue, 30 Jan 2018 02:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोटा के सांगोद में गहलोत की जनसभा में उमड़े लोग
विज्ञापन
देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता का एक बड़ा बयान सामने आया है।
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने के उठ रहे मुद्दे को लेकर कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा और लोकसभा होने जा रहे हैं, वहां सत्ता विरोधी लहरें चल रही हैं। इस कारण भाजपा में एक डर का माहौल व्याप्त है।

गहलोत आज राजस्थान के कोटा शहर में अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में ठहरे थे, जहां उन्होनें पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एक साथ आयोजित होने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनाव लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर भी बोले गहलोत

सांगोद में गहलोत का स्वागत
गहलोत ने कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है और इसी से बचने के लिए भाजपा एक साथ केन्द्र-राज्यों के चुनाव जैसे मुद्दे उठाकर नए-नए हथकंडे अपना रही है, लेकिन कांग्रेस इसके लिए भी तैयार है।

गहलोत ने राजस्थान में लोकसभा की दो और विधासभा की एक सीट पर उपचुनाव को लेकर एक दिन पूर्व हुए मतदान के बाद दावा किया है कि कांग्रेस सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। इस दौरान गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप जड़ते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें