संस्थान ने रिजवाना के घरवालों की तलाश की। जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी।
वे लोग आज कोटा पहुंचे। मां जकिया बेटी को आंखों के सामने देख भावुक हो उठी। उसने बेटी को गले लगा लिए। वो खुशी के आंसू नहीं रोक पाई। रिजवाना को परिजनों ने मृत समझ लिया था, लेकिन मां को यकीन था कि उसकी बेटी जरूर वापस मिलेगी।