कलक्ट्रेट के बाहर मृत हिरण को लेकर धरने पर बैठे लोग
- फोटो : amar ujala
इसके बाद जिला कलक्टर मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे बिश्नोई समाज के लोगों से समझाइश की। करीब 3 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद विश्नोई टाइगर फोर्स और प्रशासन के बीच वार्ता हुई। जिला कलक्टर डॉ. रवि सुरपुर ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।