फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के बाद अब 200 रुपए का भी नकली नोट, तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2018 08:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बरामद किए गए 2 हजार और 200 के नकली नोट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो हजार के बाद अब 200 रुपए के भी नकली नोट बाजार में है। ऐसे गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डांगियावास थाना इलाके में आरोपी  मिठाई की एक दुकान पर दो हजार और 200 के नकली नोट चलाने के प्रयास कर रहे थे। सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र ने बताया कि 20 जनवरी को इस संबंध में दुकानदार धर्माराम ने मामला दर्ज कराया था। जिस पर सुरेन्द्र कुमार सुथार को गिरफ्तार किया गया। 
 
विज्ञापन

अपनी ही दुकान से चला रहे थे जाली नोट

नकली नोट बनाने और बाजार में चालाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
आरोपी से  पूछताछ की तो आरोपी ने यह नकली नोट पुखाराम जाट से लाने की बात कही। इस पर पुलिस ने आरोपी पुखाराम को दस्तयाब किया तो आरोपी ने यह नोट दिनेश पूनिया निवासी खेडी भोपालगढ़ द्वारा स्कैनर से फोटो कॉपी कर बनाने की बात सामने आई। साथ ही बादल माली की शिकारगढ़ स्थित दुकान से इनका वितरण करने की बात स्वीकार की।


इस पर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए मामले में नकली नोट बनाने और बाजार में चलाने वालों में शामिल आरोपी दिनेश पूनिया, बादल माली और पुखाराम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।इनके पास से नकली नोट, स्कैनर सहित सामान भी जब्त किया है। अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने स्कैनर से तैयार किए 80 हजार से अधिक के नकली नोट बाजार में चलाने की बात स्वीकार की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें