एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें किशोर ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।
ये घटना राजस्थान के कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र में हुई जहां एक प्रेमी ने संबधों की जानकारी परिजनों को लगने के बाद आक्रोशित होकर अपनी प्रेमिका को जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
खातोली पुलिस ने बताया कि ठीकरदा गांव में किशोर ने नाबालिग प्रेमिका को केरोसिन डाल कर जला दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से परिजन पीड़िता को इटावा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में कोटा रैफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।