प्रदेश में बदमाशों के बुलंद हौंसलों की बानगी जोधपुर में देखने को मिली। यहां बदमाशों ने पुलिस गश्तीदल चेतक के जवानों के साथ और उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जोधपुर शहर के झंवर में बंबोर रोड पर देर रात कुछ बदमाशों ने पुलिस लाइन के एक दो सिपाहियों से पहले मारपीट की और फिर चेतक वाहन को लूटकर भाग निकले।चेतक वाहन के प्रभारी मग सिंह और रामपाल रात 12:30 बजे के बंबोर रोड पर गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें पास ही सड़क पर एक स्कॉर्पियो पलटी खाने और क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली।
वहां पहुंचने और स्कार्पियों में सवार लोगों से कागजात मांगें तो उन्होंने इन पुलिसकर्मियोंं पर हमला बोल दिया। वे दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों को वहीं छोड़कर पुलिस गश्तीदल की गाड़ी लेकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कराई।