फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पेपर लीक के मुख्य आरोपी के इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई, अवैध निर्माण,बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नोटिस

Fri, 06 Jan 2023 05:25 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग के शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में JDA प्रवर्तन दस्ते की टीम शुक्रवार को जयपुर के गोपालपुरा बाइपास स्थित मुख्य आरोपी के कोचिंग सेंटर पहुंची। जहां बिल्डिंग बायलॉज का गम्भीर उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किया है।
 
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मुख्य आरोपी के इंस्टीट्यूट पर जेडीए कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जेडीए के चीफ एनफोर्समेंट कंट्रोलर रघुवीर सैनी के नेतृत्व में गोपालपुरा बायपास इलाके में गुर्जर की थड़ी स्थित अधिगम कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। आरपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कथित मुख्य आरोपी सुरेश ढ़ाका को इस कोचिंग सेंटर का मालिक बताया जा रहा है। जेडीए टीम को बिल्डिंग में अवैध निर्माण और आवासीय कॉलोनी में कॉमर्शियल एक्टिविटी की शिकायत मिली थी। कार्रवाई और तकनीकि जांच के लिए आई जेडीए टीम ने आवासीय कॉलोनी में कॉमर्शियल एक्टिविटी करने, सेटबैक नियमों का उल्लंघन कर बिल्डिंग निर्माण, सड़क पर भी अतिक्रमण करने और बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन पाया है।
विज्ञापन


आवासीय कॉलोनी में कॉमर्शियल एक्टिविटी, बिना सेटबैक निर्माण, सड़क पर अतिक्रमण, बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन

जेडीए अब कोचिंग इंस्टीट्यूट पर एक्शन लेने की तैयारी में है। जेडीए एनफोर्समेंट टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक रघुवीर सैनी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा- ''यह बिल्डिंग आवासीय कॉलोनी में आवासीय भूखण्ड पर बनी हुई है। सेटबैक निमयों और बिल्डिंग बायलॉज़ का गम्भीर उल्लंघन कर बिल्डिंग बनी हुई है। सड़क सीमा पर भी कुछ अतिक्रमण है। जेडीए एक्ट की धारा 32 और 72 के तहत नोटिस दिए गए हैं। आगे विधिक प्रक्रिया अपनाएंगे। फिलहाल नोटिस जारी कर 3 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया है। यदि आरोपी जवाब देकर अपना पक्ष रखेगा, तो उसका विधिक परीक्षण करवाकर परफैक्शन से एनफोर्समेंट ( प्रवर्तन) संबंधी कार्रवाई करेंगे। ''

बिल्डिंग और कोचिंग संचालक को नोटिस

बिल्डिंग नक्शा पास करके बनवाई है या नहीं और जमीन का टाइटल किसके पास है। इन सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार करने के बाद बिल्डिंग के मालिक और कोचिंग संचालक को नोटिस जारी किया गया है। टेक्नीकल टीम पूरी जांच-पड़ताल में जुटी है। रिपोर्ट में जो भी नेगेटिव मामला पाया जाएगा, नियमों का उल्लंघन मिलेगा, तो उस आधार पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रीट पेपरलीक में शामिल रामकृपाल की बिल्डिंग गिरा चुका जेडीए

पिछले साल रीट भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में शामिल रहे रामकृपाल मीणा की स्कूल की 4 मंजिला बिल्डिंग को भी जेडीए ने तोड़ दिया था। उस समय जेडीए ने जयपुर के गोपालपुरा स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में बने एसएस कॉलेज और एसएस पब्लिक स्कूल की 4 मंजिला बिल्डिंग को धराशायी किया था।  ये बिल्डिंग रामकृपाल की थी और सरकारी जमीन पर बनी हुई थीं। तब जेडीए जमीन के टाइटल और बिल्डिंग निर्माण में बिल्डिंग बायलॉज दोनों की जांच करवाकर नोटिस जारी किया था। जिसके बाद दो दिन में ही बिल्डिंग को गिरा दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें