फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के जवानों पर मारपीट का आरोप, वहीं आर्मी ने भी दी सफाई

Mon, 27 Nov 2017 04:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
आर्मी और स्थानीय लोगों के बीच अक्सर विवाद की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही कुछ बीती रात जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में हुआ। यहां के कैलाश नगर के लोगों का कहना है कि रात करीब 12 बजे आर्मी के 2000 जवानों ने उनके साथ मारपीट की और महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। दरअसल यह पूरा विवाद एक गेट को लेकर बीते कई माह से चल रहा है। स्थानीय लोग रिहायशी क्षेत्र में आर्मी की ओर से एक गेट बनाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे। इस मामले को लेकर कोर्ट ने स्टे दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी ने कहा स्थानीय लोगों ने की पत्थरबाजी

law
 स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात जब वे विवादित दीवार के पास सो रहे थे तभी अचानक सेना के दो अधिकारियों और जवानों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि उन्हें भी डंडे मारे गए और दुर्व्यवहार ​भी किया गया। इसके बाद पुलिस को ​मामले की जानकारी दी गई।


जिसके बाद एतियातन उस क्षेत्र में दस थानों की पुलिस के साथ आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई। वहीं आर्मी की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है। विवाद की शुरुआत स्थानीय लोगों की ओर से की गई पत्थरबाजी के कारण हुई। इस पत्थरबाजी में तीन जवानों को भी चोट आई है। वहीं आर्मी की ओर से कहा गया है कि कोर्ट आॅर्डर के बाद स्थानीय उस जगह  से आवाजाही नहीं कर सकते। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें