फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटा, पांच की मौत

Sat, 13 Jan 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटना स्थल
विज्ञापन
जयपुर का विद्याद्यर नगर क्षेत्र आज तड़के एक ब्लास्ट से गूंज उठा। लोग संभल पाते इससे पहले इस ब्लास्ट ने पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया। दरअसल क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित एक मकान में सिलेंडर फटा गया। हादसे के बाद मकान में भीषण आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। इसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकर हुई है मौत

फाइल फोटो।
आनन-फानन में पुलिस व फायर​ ब्रिगेड को सूचना दी गई।  इससे पूर्व ही स्थानीय लोागों ने मकान में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया लेकिन ​तब मकान में मौजूद पांच लोग दम तोड़ चुके थे। पुलिस के अनुसार हादसे में महेन्द्र गर्ग, अर्पिता, अपूर्वा, अनिमेष और सौम्या की मोत हुई है। जबकि मकान मालिक बताए जा रहे संजीव गर्ग व उनकी पत्नी हादसे के दौरान वहां मौजूद नहीं थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें