फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों की सुबह, अब रिहायशी इमारत के बेसमेंट में लगी आग

Sat, 13 Jan 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
आज का दिन हादसों के दिन में तब्दील होता जा रहा है। जयपुर में आज तड़के एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। तो अब जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस क्षेत्र की एक रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गई। जिस इमारत के बेसमेंट में आग लगी है वह सिविल लाइंस के रामनगर क्षेत्र में बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग के बेसमेंट में प्लाइवुड का गोदाम है जिसमें आग लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारणों की जानकारी नहीं

फाइल फोटो।
घटना की जानकारी मिलते ही तीन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के प्रयास जारी है। वहीं सुरक्षा कारणों से पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। हाई सिक्योरिटी जोन में लगी आग की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए है। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें