फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुनाई जाएगी लश्कर-ए-तैयबा के आठ आतंकियों को सजा

Mon, 04 Dec 2017 01:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : google
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियां फैलाने के लिए योजना बनाने के आरोप में लश्कर-ए-तैयबा के आठ आतंकियों को आज सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकियों को अदालत में लाया गया है।  जयपुर के एडीजे-17 कोर्ट में बृहस्पतिवार को हुई इस मामले की सुनवाई में आरोपियों को दोषी पाया गया था।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 अक्टूबर में राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने तीन पाकिस्तानी और पांच भारतीय नागरिकों को आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसमें असगर अली, शकर उल्लाह व मोहम्मद इकबाली पाकिस्तानी है जबकि निशाचंद अली, पवन पुरी, अरुण जैन, काबिल खां और अब्दुल मजीद भारतीय नागरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल बाद आया निर्णय

Terrorist - फोटो : File Photo
हालांकि बाद में मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई थी। ​एटीएस की जांच में आरोपियों का सबंध आतंकी संगठन लश्कर—ए—तैयबा से होने के सबूत मिले थे। जांच एजेंसिंयों ने फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर इस आतंकी सेल का खुलासा किया था। मामले की सुनवाई सात वर्ष से अधिक समय तक चली। केस में एटीएस ने तीन हजार पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल की। इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को अदालत ने आठों को दो​षी करार देते हुए आज तक के लिए फैसले को रिजर्व रख लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें