फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पतंगबाजी देगी 25000 वोल्ट का झटका, जान से हाथ धो बैठेंगे!

Fri, 05 Jan 2018 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पतंगबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में एक ऐसा एरिया भी है जहां पतंगबाजी 25000 वोल्ट का झटका दे सकती है। ऐसे में पतंगबाजी के दौरान थोड़ा सावधान रहें।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर मेट्रो का मानसरोवर से चांदपोल के बीच 9 किलोमीटर लम्बा मार्ग रोड से 30 मीटर तक ऊंचा है। इसके बिजली के तारों में चौबीसों घंटे 25000 वोल्ट का करंट चालू रहता है। ऐसे में यहां पतंगबाजी न केवल आपको नुकसान  पहुंचा सकती है, बल्कि मेट्रो के यात्रियों को भी परेशानी में डाल सकती है।

अगर बात पिछली मकर संक्रान्ति की करें तो इस त्योहार के दौरान मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर चाईनीज एवं मेटेलिक मांझे से पतंगबाजी के कारण बिजली के तारों में अर्थ फाल्ट से 13 ट्रिपिंग हुई, 5 बार मेट्रो ट्रेन रूकी एवं ट्रेन की छतों को भी नुकसान हुआ। अगले दिन मेट्रो संचालन के लिए रोजाना रात्रि में काफी मशक्कत के बाद इस अवधि में करीब 5000 उलझी एवं टूटी पतंगों तथा मांझे को विशेष प्रशिक्षित टीम से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चला रखा है खास अभियान

मेट्रो के पास न करें पतंगबाजी - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो परिचालन निदेशक सी.एस. जीनगर ने बताया कि यदि पतंगबाजी के दौरान मांझा इन बिजली के तारों में उलझ जाए तो करंट इस मांझे से सीधे ही पतंग उड़ाने वाले तक पहुंच कर खतरनाक व जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस आयुक्त एवं कलेक्टर जयपुर ने भी इस अवधि में चाईनीज एवं मेटेलिक मांझे के उपयोग पर रोक लगाते हुए, अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस एवं कानूनी कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।

जयपुर के नागरिकों को मेट्रो रूट पर पतंगबाजी के कारण किसी भी दुर्घटना एवं अनहोनी का सामना नहीं करना पडे़ तथा मेट्रो संचालन भी सुचारू रह सके इसके लिए प्रोएक्टिव कार्यवाही के तहत खास अभियान चलाया गया है। 2 जनवरी से मेट्रो स्टाफ द्वारा मेट्रो रूट पर पड़ने वाले करीब 4000 घरों के रहवासियों को केवल मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर पतंगबाजी से परहेज करने के लिए कहा जा रहा है।

 इसके लिए पम्फलेट तथा मौखिक समझाइश द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इसके अलावा मेट्रो ट्रेन चालकों एवं स्टेशन स्टाफ को भी निर्देशित किया गया है कि यदि मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर पतंगबाजी दिखे तो सूचित करें ताकि विशेष अभियान टीम वहां जाकर पतंगबाजी करने वालों से इसे रोकने के लिए निवेदन कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें