फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल आईसीयू में आग, झुलसकर दम तोड़ा एक दिन के 'मासूम' ने

Tue, 12 Dec 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली है। आईसीयू में लगी आग में एक नवजात झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया, लेकिन बच्चे को  बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के कालवाड़ इलाके का है। यहां के निजी अस्पताल चिरायु हॉस्पिटल में कल देर रात आईसीयू में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगी मशीन में अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते बढ़ गई।

इस आग ने आईसीयू में भर्ती एक नवजात को अपनी जद में ले लिया। बच्चे के कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बच्चा झुलस गया।
विज्ञापन

90 फीसदी झुलस गया था बच्चा

नवजात शिशु - फोटो : Getty
घटना से अस्पताल के प्रबंधन के साथ ही बच्चे के परिजन सकते में आ गए। उन्होंने मौजूदा अग्निशामक यंत्र से आग तो बुझा दी, लेकिन बच्चा झुलस गया। बच्चे का जन्म एक दिन पहले दस दिसंबर को ही हुआ था।

बच्चा नब्बे फीसदी से ज्यादा झुलस गया था। ऐसे में उसे जेके लोन अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां से बच्चे को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें