कड़ाके की सर्दी में परेशान हो रहे स्कूली बच्चों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
जयपुर जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान और गिरते हुए पारे को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बैठक की। बैठक के बाद जिला कलेक्टर की ओर से लिए गए इस निर्णय के मुताबिक जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के खुलने का समय सुबह दस बजे से कर दिया गया है।
इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों व शिक्षा अधिकारियों को निर्देश की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि सर्दी की छुट्टियों के बाद हाल ही में स्कूल दोबारा शुरू हुए हैं, लेकिन सर्दी का सितम बरकरार है।