फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने मांगा तीन माह में काटे गए चालानों का विवरण, ये है पूरा माजरा

Sun, 04 Feb 2018 12:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने चालान के नाम पर मनमानी और वाहन चालकों को प्रताड़ित करने को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच स्थित शाहजहांपुर चेक पोस्ट पर तीन माह में काटे गए चालानों का विवरण 16 फरवरी तक पेश करने को है। न्यायाधीश मनीष भंडारी एकलपीठ ने यह आदेश कार केरियर एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि परिवहन विभाग की ओर से एसोसिएशन के सदस्यों के वाहनों के अनावश्यक चालान काटे जा रहे हैं। इन वाहनों के चालान काटते समय उनके दोष का खुलासा तक नहीं किया जाता। इन वाहनों के राजस्थान में प्रवेश करने पर बेवजह पांच हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जा रहा है। इस पर अदालत ने चेक पोस्ट पर गत तीन माह में काटे गए चालानों की जानकारी पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें