केन्द्र सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अजय रस्तोगी को पदोन्नति देते हुए त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यायाधीश रस्तोगी 2 सितंबर 2004 को राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए थे। वे राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।