फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में दंगे फैलाना था हाफिज सईद के इन आतंकियों का मकसद

Wed, 06 Dec 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
terrorist - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में बैठकर खुलेआम आतंकी गतिविधियां संचालित करता है। मुम्बई हमले के आरोपी सईद के आठ आतंकी आज जयपुर में अपने गुनाहों की सजा पाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने इन आतंकियों को पकड़ा था। इन आठ आतंकियों में तीन पाकिस्तानी हैं, जबकि पांच भारतीय हैं। इसके बाद इन्हें जेल में डाल दिया गया। एटीएस की जांच में सामने आया था कि इन आठ आतंकियों का मकसद देश में दंगे फैलाना था।

जांच में खुसाला हुआ कि यही नहीं आतंक के इन आकाओं ने राजस्थान और पंजाब की जेल में अपना नेटवर्क तैयार कर लिया था।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को मिली थी सफलता

hafiz saeed
जयपुर के एडीजी 17 कोर्ट में करीब सात वर्ष चले इस मुकदमे में तीन हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट पेश की गई। इसके बाद बीते माह इन आठ आरोपियों को कोर्ट ने दोषी माना था। जिसमें असगर अली, शकर उल्लाह व मोहम्मद इकबाली पाकिस्तानी है। जबकि निशाचंद अली, पवन पुरी, अरुण जैन, काबिल खान और अब्दुल मजीद भारतीय नागरिक है।

हालांकि बाद में मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई थी। जांच एजें​सियों ने फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर इस आतंक की सेल का खुलासा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें