फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का फायदा देने के लिए राजस्थान में दिव्यांगों का डेटाबेस होगा तैयार

Sat, 27 May 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान में विशेष योग्यजनों को सरकारी योजनाओं में फायदा देने के लिए राजस्थान सरकार एक खास डेटाबेस तैयार करेगी। एक जून से शुरु हो रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों के आयोजन को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां अंबेडकर भवन में बैठक आयोजित की गई। 
विज्ञापन


नि:शक्तजनों को इन योजनाओं में मिलेगा लाभ 
बैठक में डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण कर उनका रजिस्ट्रेशन करके उन्हें निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करना है। इसके साथ ही राज्य के विशेष योग्यजनों का डेटा बेस तैयार कर ऑनलाईन रिकॉर्ड संधारित करना एवं उनकी आवश्यकता व पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन शिविरों में विशेष योग्यजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड भी जारी करवाया जाएगा और उन्हें पेंशन, बस या रेल पास, ऋण एवं पालनहार आदि योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इसका फायदा दिया जाएगा।

तीन चरणों में आयोजित होंगे शिविर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर तीन चरणों में सम्पदित किए जाएंगे। इसमें 1 जून से 24 सितम्बर तक विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण एवं पंजीयन  होगा तथा 25 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक विधानसभावार कैंप आयोजित कर निशक्तता प्रमाणीकरण का कार्य होगा। इसी प्रकार 13 दिसम्बर, 2017 से 31 मार्च, 2018 तक जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें