फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुकंपा पर लगे कर्मचारी की मौत पर भाई को नौकरी क्यों नहीं: हाईकोर्ट

Sat, 27 May 2017 11:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव, डीजीपी और डीसीपी मुख्यालय को नोटिस जारी कर पूछा है कि अनुकंपा पर लगे कर्मचारी की मौत के बाद उसके भाई को अनुकंपा नियुक्ति क्यों नहीं दी गई।न्यायाधीश केएस अहलुवालिया की एकलपीठ ने यह आदेश मीरादेवी की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता के कॉन्सटेबल पति की 29 जनवरी 2013 को मौत हो गई। ऐसे में याचिकाकर्ता के बड़े बेटे को अनुकंपा नियुक्ति दी गई, लेकिन उसके चार माह बाद बेटे की भी मौत हो गई। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता के छोटे पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए विभाग से संपर्क किया। याचिकाकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आईजी ने नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति देने की सिफारिश की, लेकिन राज्य सरकार ने छोटे बेटे को परिवार की श्रेणी में मानने से इंकार करते हुए अनुकंपा नियुक्ति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


ऐसे में याचिकाकर्ता के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दिलाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें