फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत सरकार ने रिश्वत लेने वालों को पकड़ने के लिए एसीबी के लिए कोष स्थापित किया

Thu, 21 Oct 2021 01:27 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान गृह विभाग ने बजट घोषणाओं के अनुसार एक करोड़ रुपये का कोष गठित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एसीबी ने पिछले कुछ महीनों में अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब गहलोत सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हाथों को और भी मजूबत करने जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार की ओर से अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए जाल बिछाने के लिए एक कोष का गठन किया गया है। राजस्थान गृह विभाग ने बजट घोषणाओं के अनुसार एक करोड़ रुपये का कोष गठित करने का आदेश जारी किया है।

एसीबी रिश्वत लेने के आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाती है। ट्रैप करने के लिए आरोपी को दी जाने वाली राशि की व्यवस्था शिकायतकर्ता द्वारा की जाती है और आरोपी के फंसने के बाद राशि को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। कोर्ट में मुकदमा चलने के कारण शिकायतकर्ताओं को लंबे समय तक यह राशि वापस नहीं मिलती है।
विज्ञापन


अब राजस्थान सरकार के आदेशानुसार शिकायतकर्ताओं द्वारा ट्रैप के समय दी गई राशि की प्रतिपूर्ति एसीबी मुख्यालय की एक समिति से अनुमोदन के बाद नवगठित निधि से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें