सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ही महकमे की बात जगजाहिर करने वालों पर अब नकेल कसेगी।
दरअसल राजस्थान के कार्मिक विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जो अधिकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं और विभाग की बातों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करते हैं, तो उन्हें सख्त कार्रवाई से गुजरना होगा।
सर्कुलर के अनुसार दोषियों को सीधे चार्जशीट थमा दी जाएगी। राजस्थान के कार्मिक विभाग के सचिव भास्कर सावंत की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष, किसी पार्टी अथवा संस्थान के खिलाफ निराधान व गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी नहीं करेंगे। जिससे की सबंधित व्यक्ति या कार्यालय की छवि खराब हो।