फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ था होटल में, लोगों ने लगाया ये आरोप और किया बुरा हाल

Fri, 13 Oct 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी।
विज्ञापन
कानून हाथ में लेकर किसी के साथ भी मारपीट करना आजकल ट्रेंड बन गया है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ।
विज्ञापन



राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में बृहस्पतिवार को एक होटल के कमरे से युवक को निकालकर भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया। भीड़ का कहना था कि ये लव जेहाद का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर यहां लेकर आया है।

भीड़ ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसे बीच सड़क पर छोड़कर चली गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अधमरी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दरअसल आरोप है कि युवक आपत्तिजनक हालत में एक विवाहित के साथ होटल के कमरे में था। इसके बाद जबरन उसका कमरा खुलवाया गया है और बतौर सजा उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
विज्ञापन

होटल मालिक पर भी कार्रवाई

फाइल फोटो।
पुलिस के अनुसार युवक का नाम पहाडू खान है और वह जालोर जिले का रहने वाला है। युवक के साथ मौके पर जमा भीड़ ने लगभग एक घंटे तक मारपीट की। वहीं अस्पताल में भर्ती युवक को जोधपुर रैफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने होटल मालिक को बिना आईडी लिए युवक को ठहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


गौरतलब है कि होटल संचालक पैसों के लालच में बिना किसी पहचान पत्र ​के लोगों को ठहरने के लिए कमरा दे देते है। अब पुलिस ऐसे होटलों के​ खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें