राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को एक जनवरी 2017 से एरियर देने की निर्णय किया है। कर्मचारियों को एरियर की यह राशि तीन किश्तों में मिलेगी। इससे सरकार पर छह हजार करोड़ का वित्तीय भार आएगा।
राजस्थान में सातवें वेतन आयोग का लाभ 8.55 लाख कर्मचारियों और 3.77 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। ये लाभ पहले अक्टूबर से देना तय हुआ था, लेकिन कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए एक जनवरी 2017 से देने का निर्णय किया।
हालांकि कर्मचारी अभी भी इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं है और वे केंद्र सरकार की भांति एक जनवरी 2016 से एरियर की मांग कर रहे है। इस समेत अन्य मांगों को लेकर आज जयपुर में प्रदर्शन भी किया गया है।
तीन किस्तों में यूं मिलेगा एरियर
डेमो इमेज
राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से 30 सितंबर 2017 तक का नकद एरियर अगले साल तीन किश्तों में मिलेगा।
पहली किस्त एक अप्रेल 2018 को मिलेगी। यानि कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त के लिए पांच महीने इंतजार करना होगा। इस किस्त में एरियर का 30 फीसदी हिस्सा मिलेगा। दूसरी किस्त एक जुलाई 2018 को मिलेगी। इस किस्त में भी एरियर राशि का 30 फीसदी हिस्सा मिलेगा। तीसरी किस्त के रूप में शेष 40 फीसदी राशि एक अक्टूबर 2014 को दी जाएगी।
पेंशनर्स को भी मिलेगा ये लाभ
डेमो इमेज
आपको बता दें कि सरकार की इस घोषणा का लाभ उन पेंशनर्स को भी मिलेगा जो इस साल 1 जनवरी से 30 अक्टूबर के बीच रिटायर हुए हैं। यदि सरकार केवल एरियर देने की घोषणा नहीं करती तो पेंशनर्स को इसका लाभ नहीं मिल पाता।
7वें वेतनमान के हिसाब से उन्हें रिटायरमेंट बेनिफिट दिया जाएगा। पेंशनर्स को रिटायरमेंट बेनिफिट फिक्सेशन के साथ ही दे दिए जाएंगे मगर एरियर बेनिफिट्स कर्मचारियों की ही तरह किश्तों में दिए जाएंगे।
सातवें वेतनमान को लेकर सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी की सिफारिश पर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 10 लाख से 20 लाख तक बढ़ा दी है। 7वें वेतनमान के तहत कर्मचारियों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी के साथ साथ ही अब कटौती भी बढ़ेगी क्योंकि कर्मचारियों के जीपीएफ व आरपीएमएफ में कटौती बढ़ाई जाएगी जिसका निर्णय अभी लेना बाकी है।