फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई सात दिन की पुलिस रिमांड पर,वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए हुई कोर्ट में पेशी

Thu, 16 Feb 2023 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को पंजाब की बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को जयपुर लाया गया, जिसे जवाहर सर्किल थाने में रखा गया है। थाने के बाहर हथियारबंद पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है। राजधानी में व्यापारी से रंगदारी मांगने और जी क्लब फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस का हाथ बताया जा रहा है। वहीं, गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के जरिए लॉरेंस की पेशी की गई।

विज्ञापन




बता दें कि पुलिस ने 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन लॉरेंस विश्नोई के एडवोकेट दीपक चौहान ने यह कहकर विरोध किया कि जो व्यक्ति जेल में बंद है, वह कैसे अपराध कर सकता है और जिन तथ्यों की जानकारी पुलिस जुटाना चाहती है, वह जिम्मेदारी जेल प्रशासन पर है। साथ ही एडवोकेट की तरफ से दलील भी दी गई कि अगर जेल से कोई गैंग ऑपरेट किया जा रहा है या अपराध करने के लिए किसी को आदेश दिया जा रहा है तो जेल की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज होना चाहिए। लेकिन लॉरेंस के खिलाफ ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं है।

पुलिस की ये है दलील...
पुलिस की ओर से दलील दी गई कि राजस्थान में कई आपराधिक घटनाओं में लॉरेंस की भूमिका सामने आई है। लिहाजा पुलिस पता लगाना चाहती है कि जो अपराधी जेल में बंद है, जेल से गैंग ऑपरेट कर रहा है। साथ ही जी-क्लब की फायरिंग और तमाम रंगदारी के मामलों को लेकर लॉरेंस से पूछताछ करेगी। उसके गुर्गों के ठिकानों और हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही किस तरह लगातार राजस्थान में लॉरेंस अपने पैर जमा रहा है, कौन लोग इसके पीछे हैं, कौन लोग मदद कर रहे हैं। ऐसे तमाम सवालों के जवाब पुलिस सात दिन की रिमांड के दौरान हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें