फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: काले जादू के लिए तांत्रिकों ने पार की सारी हदें, 30 बच्चों के शवों को खोदकर निकाला बाहर

Wed, 24 Jan 2018 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
टोने-टोटके और तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिकों ने सारी हदें पार कर दी हैं। यहां इन्होंने बच्चों के शवों को भी नहीं बख्शा है।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान के गंगानगर शहर की श्मशान भूमि से 30 से ज्यादा बच्चों के शव खोदकर निकाले गए। जिस स्थान से बच्चों के शव निकाले गए हैं, वहां से शराब की बोतलें, जला हुआ सामान व बर्तन मिले हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों को शक है कि यह काम तांत्रिकों का है।

वहीं श्मशान भूमि की सुरक्षा जिन लोगों के जिम्मे है उनका कहना है कि इस स्थान पर आधी रात के बाद अक्सर कुछ आवाजें आती हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण वहां तक जाना संभव नहीं हो पाता है। शहर के श्मशान  भूमि से बच्चों के शवों का गायब होने की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा 

फाइल फोटो।
दसअसल इस मामले की खुलासा मंगलवार को हुआ, जब एक परिवार अपनी मासूम बच्ची के शव की अंतिम क्रिया के लिए श्मशान पहुंचा था।

परिवार का कहना था कि रविवार को उनकी बच्ची की मौत हो गई थी जिसे उन्होंने यहा दफनाया था। इसके बाद इस स्थान पर नमक का कट्टा व अन्य सामान रख दिया था। लेकिन मंगलवार को जब वे अन्य क्रियाओं के लिए यहां आए तो कुछ भी सामान यहां नहीं मिला। इसके बाद जब इस स्थान को खोदा गया तो यहां बच्ची का शव नहीं था।
विज्ञापन

अन्य शव भी गायब

फाइल फोटो।
परिवार ने जब इस बात की सूचना श्मशान भूमि से जुड़े लोगों को दी तो अन्य शव स्थानों की जांच की गई। इसके बाद सामने आया कि करीब 30 से ज्यादा बच्चों के शव गायब है। पूरी श्मशान भूमि पर लाल कपड़े व तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान भी मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें