फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जलभराव से फसल खराबे की सूचना 72 घंटे में बीमा कंपनी को देना जरूरी, इन टॉल फ्री नंबर पर करें संपर्क

Wed, 24 Aug 2022 12:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण फसल डूब गईं हैं। ऐसे में किसान 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचित करें। उन्होंने बताया कि बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान को व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
खेतों में जलजमाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बारिश कहर बरपा रही है। कोटा, करौली, झालावाड़ सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। फसल डूबने से किसानों को नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए राज्य कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किसानों से कहा कि वे फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के भीतर जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को दें।

विज्ञापन

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि के कारण फसल डूब गईं हैं। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जलभराव के कारण बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान को व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

खरीफ 2022 में बीमित फसल को जलभराव के कारण नुकसान होने पर 72 घंटे में जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को सूचना देना आवश्यक है। किसान फसल में हुई हानि की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर और क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से दे सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित किसान जिलों में कार्यरत बीमा कंपनी, कृषि कार्यालय और संबंधित बैंक को भी हानि प्रपत्र भरकर सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने जारी किया टॉलफ्री नंबर
कृषि मंत्री ने राज्य में कार्यरत बीमा कम्पनी के टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि बारां, धौलपुर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, झुंझुनू, करौली और उदयपुर जिले के किसान एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18004196116 पर सूचना दे सकते हैं। इसी प्रकार चूरू, भीलवाड़ा, राजसमंद, दौसा, झालावाड़, श्रीगंगानगर और अलवर जिले के किसान एसबीआई जनरल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18002091111, बांसवाड़ा, नागौर, भरतपुर, जयपुर, पाली और प्रतापगढ़ के काश्तकार रिलायन्स जनरल इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18001024088 और बूंदी, डूंगरपुर और जोधपुर के किसान फ्यूचर जनरली इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के नंबर 18002664141 पर सूचना दे सकते हैं। 


इसी तरह अजमेर, जालोर, सवाई माधोपुर और कोटा के किसान बजाज अलायन्स जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के नंबर 18002095959, जैसलमेर, सीकर और टोंक के किसान एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के नंबर 18002660700 पर सूचना दें। बीकानेर, चितौड़गढ़ और सिरोही के काश्तकार यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18002005142 पर सूचित कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें