फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने राजस्थान सरकार को दिया सात दिन का अल्टीमेटम, आज फिर जुटेंगे किसान

Thu, 08 Jun 2017 09:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के दस जिलों में फैले किसान आंदोलन के बाद अब राजस्थान भी इसकी आहट सुनाई देने लगी है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर डटे किसानों के बाद अब हाड़ौती के किसानों ने भी राज्य सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कोटा में लहसुन की खेती करने वाले किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने सात दिन के भीतर लहसुन के समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की है। साथ ही किसानों ने सरकार को मध्य प्रदेश जैसे आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं बृहस्पतिवार को किसानों ने इस सबंध में बैठक बुलाई है। जिसमें आगे की आंदोलन की रणनीति बनाने के साथ कोटा बंद रखने पर भी विचार किया जाएगा। गौरतलब है इस वर्ष हाड़ौती में लहसुन की बंपर पैदावार हुई है।
विज्ञापन


जिसके कारण किसानों को इसके उचित दाम नहीं मिल रहें है। वहीं दूसरी और राज्य के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के बयानों से भी किसान आहत है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ और कोटा मध्य प्रदेश की सीमा के नजदीक है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें