राजस्थान में एक बार फिर से मरीजों पर फिर से आफत का दौर शुरू हो सकता है। राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले डॉक्टरों के 18 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन को जोरो शोरों से शुरू किए जाने के 48 घंटे पहले ही डॉक्टरों ने आज से ही हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है।
बताया गया है कि राजस्थान सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात डॉक्टरों को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई से नाराज डॉक्टर्स आज से ही कार्य बहिष्कार करेंगे। डॉक्टर्स के एक बार फिर से कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद राजस्थान में लाखों मरीजों पर आफत का पहाड़ टूट कर गिर सकता है और चिकित्सा व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं। इधर कुछ जिलों में डॉक्टरों को गिरफ्तार किए जाने से नाराज साथी डॉक्टर्स रात से ही थानों पर डेरा जमाए बैठे रहे और प्रदर्शन भी किया।