जयपुर, कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर रंधावा राजस्थान के दौरे पर जयपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस प्रभारी की PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ संगठन के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई। फिर तीनों नेताओ के बीच एक लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा दिल्ली का कोई संदेश लाए हैं। फिर उस विषय पर चर्चा के बाद उसकी पूरी रिपोर्ट दिल्ली लेकर जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं के बीच हुई चर्चा में संघठन विस्तार, नव निर्वाचित पदाधिकारियों की ट्रेनिंग और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल बदलाव पर भी मोहर लग सकती है। हाल ही में सचिन पायलट की ओर से एक बार फिर विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग उठाई गई है। पायलट का बयान AICC के द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साझा किया गया था। उसमें अशोक गहलोत को 2023 से 2028 तक राजस्थान की कमान सौंपने की बात कही गई थी।
वीडियो जारी होने के बाद किसी नेता का कोई बयान नहीं आया, लेकिन सचिन पायलट ने विधायक दल की बैठक बुलाने को मांग रखी है।आज चल रही तीनों नेताओं की मंथन बैठक राजस्थान की राजनीति की लिहाज से महत्पूर्ण हो जाती है।पायलट खेमा अपने मंत्री बनने के लिए कांग्रेस आलाकमान पर दबाब बना रहा है।
सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में जल्द ही कोई बड़ा फेरबदल होने के संकेत हैं। मंत्रिमंडल में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। अब किस खेमे के कितने लोगों को जगह दी जाए, अब उस फैसले पर नजर रहेगी।