फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या राजस्थान में बैन नहीं होगी पद्मावती! मुख्यमंत्री राजे का फॉर्मूला...

Tue, 21 Nov 2017 10:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एमपी में पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। जिसके बाद पंजाब में भी कांग्रेस सरकार ने फिल्म रिलीज को बैन कर दिया। वहीं राजस्थान जहां के मेवाड़ क्षेत्र से महारानी पद्मिनी का इतिहास जुड़ा और फिल्म के विरोध में सुर मुखर हुए थे वहां अभी बैन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीते 18 नवंबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि फिल्म के रिलीज होने से पहले विवादित हिस्स हटाने के लिए कहा गया था। वहीं सोमवार रात को सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह बात दोहराई गई है, जब तक फिल्म के विवादित हिस्सों को हटाया नहीं जाएगा तब तक राजस्थान में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा।

राजस्थान सरकार की ओर से लगाई गई शर्त के कारण अब तक फिल्म रिलीज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। राजस्थान सरकार की शर्त से एेसा लग रहा है कि यदि विवादित हिस्सों को हटा लिया जाता है, तो फिल्म राजस्थान में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आ सकती हैं निशाने पर

padmavati
हालांकि अब तक राजस्थान सरकार ने ठोस रूप से नहीं कहा है कि फिल्म बैन रहेगी या नहीं रहेगी। लेकिन दो राज्यों में फिल्म को बिना किसी शर्त बैन किए जाने के बाद मुख्यमंत्री राजे राजपूत व अन्य समाजों के निशाने पर आ सकती है।

हालांकि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री फिल्म बैन के समर्थन में नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कह चुके है कि वे यूपी में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें