फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर-जोधपुर-उदयपुर में 5जी लॉन्च , गहलोत बोले-इंटरनेट अफीम, राजस्थान में सबसे ज्यादा डाटा यूज़

Sat, 07 Jan 2023 05:07 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में शनिवार से 5G नेटवर्क की लॉन्चिंग हो गई है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में  रिलायंस जिओ 5G नेटवर्क की शुरूआत जयपुर में सीएम गहलोत ने लैपटॉप बटन दबाकर की। गहलोत ने कहा-इंटरनेट अफीम है।
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर,जोधपुर,उदयपुर में 5जी सर्विस लॉन्च करते सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- आज इंटरनेट अफीम की तरह हो गया है। अफीम लेने वाले को अफीम नहीं मिलने पर जैसी हालत हो जाती है, वैसी ही अब लोगों की इंटरनेट चले जाने पर हो जाती है। कहीं दूर दराज के इलाके में सिग्नल वीक हो जाते हैं, नेटवर्क नहीं मिलता है तो, माइंड डिस्टर्ब हो जाता है। जयपुर के भामाशाह टेक्नोहब में सीएम गहलोत ने रियायंस जिओ की 5जी सर्विस की लॉन्चिंग की। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में शनिवार से 5जी सर्विस शुरू हो गई है।  हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत होते ही 2.6 जीबीपीएस की स्पीड रिकॉर्ड की गई।

राजस्थान में देश में सबसे ज्यादा इंटरनेट डाटा यूज

सीएम गहलोत ने कहा- 5G आने के बाद कई संभावनाएं बढ़ जाएंगी। राजस्थान में लोग देश में सबसे ज़्यादा इंटरनेट डाटा यूज़ कर रहे हैं। इंडस्ट्री, मेडिकल में भी यहां यूज हो रहा है। यह 21वीं सदी की बड़ी क्रांति है। नॉलेज ही पावर है। सोशल मीडिया और गूगल से पूरी दुनिया की जानकारी ली जा सकती है। लेकिन साइबर क्राइम बढ़ रहा है, यह चिंता का विषय है। एक्सपरटाइज हैकर्स के पास ज़्यादा हो गई है। पिछले दिनों एम्स का सॉफ्टवेयर तक हैक कर लिया गया। इसे रोकने के लिए ट्रेनिंग और एक्स्परटाइजेशन के लिए सेंटर खोले जाने चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपने साकार करने के लिए टेक्नोलॉजी और आईटी का इस्तेमाल बढ़ाना होगा ।
विज्ञापन


कभी-कभी इंटरनेट बंद कर देते हैं तो हाहाकार...

गहलोत बोले- हम कभी-कभी इंटरनेट बंद कर देते हैं क्योंकि पेपर आउट हो जाता है, उससे बचने के लिए ऐसा किया जाता है, तो हाहाकार मच जाता है । इंटरनेट यूथ की हालत यह हो गई है कि 4-5 दोस्त या मिलने वाले एक साथ बैठे रहते हैं, तो भी आपस में बात नहीं करते। इंटरनेट और मोबाइल से बात करते हैं।

वसुंधरा की तारीफ करता हूं,लेकिन नाराजगी भी है

गहलोत ने कहा- जिस भामाशाह टेक्नोहब बिल्डिंग में कार्यक्रम हो रहा है। उसका निर्माण पूर्व सीएम वसुंधरा जी के समय हुआ। इसकी मैं तारीफ करता हूँ। वसुंधरा राजे ने काम अच्छा किया, लेकिन यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का काम बीच में बंद कर दिया। कंवेंशन सेंटर नहीं बनने पर गहलोत ने कहा- वसुंधरा राजे ने मेरा सपना आधा कर दिया। वसुंधरा राजे ने रिफाइनरी का भी काम रोक दिया। इसकी मुझे नाराजगी भी है।

संवेदनशील,पारदर्शी,जवाबदेह शासन में 5जी काम आएगा

मुख्यमंत्री ने कहा- हमारी सरकार का ध्येय आईटी का उपयोग कर संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देना है। 5G इसमें काम आएगा। हमने 181 कंट्रोल रूम भी बना रखा है। जिस पर कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकता है। ऑनलाइन एसएसओ आईडी जनरेट कर विभिन्न विभागों में आवेदन किया जा सकता है। ई-मित्र और लोकमित्र भी हमारी पिछली सरकार के वक्त से ही खोले गए। प्रदेश में सरकारी वाहनों, एम्बुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगा है। इंटरनेट से कौनसी गाड़ी कहाँ पर है, उसे ट्रेस किया जा सकता है। हाईस्पीड इंटरनेट के एजुकेशन, इंडस्ट्री, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बैकिंग, कॉमर्शियल सर्विसेज, आईडी सेवाओं, मेडिकल सेक्टर सभी में इस्तेमाल है। 

गवर्नेंस में आईटी की भूमिका बड़ी, 3 परसेंट बजट रखा

गहलोत ने कहा- कोरोना के टाइम भी इंटरनेट काम आया। हमने राजस्थान में ऐसी स्थिति कर दी कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा। हमारी प्रदेश सरकार ने 10 लाख रुपए का बीमा राजस्थान में चिरंजीवी योजना में दिया है। ऑर्गन ट्रांसप्लांट फ्री है। किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट के लिए अलग से 15 लाख रुपए और सरकार देगी। 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी चिरंजीवी योजना में किया है। ये तमाम योजनाएं आईटी बेस्ड हैं। गवर्नेंस में आईटी की भूमिका बड़ी है। राजस्थान सरकार इसका इस्तेमाल करती है। पिछली बार मैं सीएम था तो 3 परसेंट बजट हर विभाग में आईटी के लिए रखा था। अब 5 जी आने से राजस्थान को बहुत बड़ा जम्प मिलेगा।

दिसम्बर 2023 तक 5जी सर्विस सभी जगह शुरू होगी

5 जी लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस के राजस्थान हेड और मूल रूप से जोधपुर निवासी उमेश भण्डारी ने कहा- भारत में हर जगह दिसंबर 2023 तक 5जी सर्विस शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जियो राजस्थान में 18 हजार टावर लगा चुका है। इस महीने के आखिर तक कोटा में भी 5जी सर्विस शुरू की जाएगी। इसके बाद फरवरी में बीकानेर और अजमेर में भी यूजर्स को 5G सर्विस मिलने लगेगी।


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आने के बाद उदारीकरण हुआ

गहलोत ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आने के बाद देश में उदारीकरण हुआ। फॉरेन इन्वेस्टमेंट आने लगा। लाइसेंस परमिट के सिस्टम खत्म हो गए। लेकिन चाइना आईटी और इंटरनेट क्रांति का यह काम  10 साल पहले कर चुका था। इसलिए उसका फायदा वह आज उठा रहा है। 

अंबानी श्रीनाथजी के भगत हैं

गहलोत ने कहा- रिलायंस जिओ के मालिक अंबानी श्रीनाथजी के भगत हैं, आकाश अम्बानी राजसमंद नाथद्वारा आए थे। जहां से 5जी नेटवर्क शुरूआत की पूजा की। इसलिए राजस्थान को प्राथमिकता देकर जिओ काम करें। गहलोत ने रियायंस जिओ के राजस्थान हेड उमेश भण्डारी से कहा- दिसंबर 2023 का कंपनी ने प्रदेश में सभी जगह 5जी सर्विस शुरू करने का टास्क रखा है, कोशिश करें कि यह उससे कुछ पहले शुरू हो जाए। 

हमने आउट ऑफ टर्म परमिशन दी 
सीएम ने कहा-जियो ने मोबाइल सेक्टर में क्रांति ला दी है। सबसे पहले हमारी ही पिछली सरकार ने राजस्थान में जिओ को फाइबर ऑप्टिकल लाइनें बिछाने के लिए आउट ऑफ टर्म जाकर परमिशन दी। जिसका नतीजा है कि यहां सबसे तेज काम हुआ। गहलोत बोले- पूर्व पीएम राजीव गांधी आईटी क्रांति देश में लेकर आए। उस दौर में विपक्ष के लोग बैलगाड़ी लेकर संसद का घेराव करने पहुंच गए थे। तब वो बोलते थे कि इंटरनेट और कम्प्यूटर क्रांति से लोग बेरोजगार हो जाएंगे, लेकिन आज क्या कितना और क्या-क्या फायदा लोगों को मिल रहा है। सब लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन


5जी सर्विस से क्या बदलाव आएगा ?

5 जी सर्विस में मौजूदा 4जी से बहुत ज्यादा फास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। यूजर्स 2 जीबी तक की मूवी या फाइल को केवल 2 सेकेंड में ही डाउनलोड कर सकते हैं। बिना बफरिंग के इंटरनेट सर्फिंग होगी और वीडियो देखे जा सकेंगे। वाई फाई के जरिए एक साथ कई गैजेट्स पर बिना बफरिंग हाईस्पीड इंटरनेट मिलेगा। वीडियो कॉलिंग बहुत ज्यादा स्पष्ट होगी। जिओ ग्लास सर्विस में एक चश्मा लॉन्च किया गया है। जिसके जरिए एजुकेशन को ऑडियो विज़ुअल माध्यम से ग्रहण किया जा सकता है। इससे लर्निंग और ई-लर्निंग आसान होगी। मेडिकल डिवाइस का भी एक बॉक्स लॉन्च किया गया है। जो डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए है। एक टैब के जरिए मरीज का पूरा डाटा, बीमारी की जानकारी, ऑक्सीजन सेचुरेशन और ईसीजी के साथ मरीज की डिटेल सॉफ्टवेयर के जरिए टैबलेट पर डॉक्टर लाइव देख सकेंगे और डाटा स्टोर भी कर सकेंगे। टेलीमेडिसीन में भी 5जी स्पीड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिओ कंपनी का दावा है कि जयपुर, जोधपुर में आज से नेटवर्क यूजर्स को कम से कम इंटरनेट की 1000 MBPS स्पीड मिलेगी।

  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें