फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 18 दिन बाद चूर-चूर हुए अरमान, नई नवेली दुल्हन कर गई ये कांड

Sat, 03 Feb 2018 02:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
शादी को एक पखवाड़ा भी नहीं बीता था कि दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया जिससे घर वाले सकते में आ गए। रिश्तेदार और मोहल्ले वाले भी घटना की सुनकर दंग है। 
विज्ञापन


दरअसल, नई नवेली दुल्हन ससुरालवालों की आंखों में धूल झोंक गई। मामला चुरू जिले का है जहां 18 दिन पहले ही ब्याह कर लाई गई दुल्हन अपने पीहर वालों के साथ नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। इस दुल्हन को परिवार वाले 18 दिन पहले ही डेढ़ लाख रुपए देकर ब्याह कर लाए थे। ठगे गए पीड़ित दूल्हे ने न्यायालय की शरण ली और दुल्हन के परिजनों और शादी करवाने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

भानीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक रातूसर निवासी विनोद कुमार शर्मा ने इस्तगासे में बताया कि उसका भाई चैनरूप अविवाहित था। उसके परिचित गोलुसर निवासी आत्माराम पूनिया ने उससे सम्पर्क किया और रिश्ता करवाने की बात कही। उसने अपने सूरतगढ़ के परिचित हेमराज पुत्र कुंभाराम  प्रजापत के माध्यम से  सूरतगढ़ के निर्मल सिंह की पुत्री पूनम से रिश्ता करवा दिया। इसके एवज में उन्होंने दुल्हन के परिवार को डेढ़ लाख रुपए दे दिए। इसके बाद चैनरूप की चार दिसम्बर को पल्लू गांव में पूनम के साथ शादी हो गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लाखों रुपए के जेवरात समेत ले भागी नकदी

डेमो इमेज
22 दिसम्बर को हेमराज और पूनम की मां रातूसर आए और पूनम के पिता के बीमार होने की बात कहकर उसे साथ ले गए। पूनम जाते समय लाखों के सोने चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नकदी भी ले गई। वर पक्ष ने दुल्हन के परिवार से सम्पर्क करने की कोशिश की तो पूनम का फोन बंद मिला और ना ही परिजन मिले। थक हार कर पीड़ित परिवार ने कोर्ट के माध्यम से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें