फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: अमेरिकी एयरफोर्स चीफ भारत में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में आज भरेंगे उड़ान

Sat, 03 Feb 2018 11:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमेरिकी एयरफोरस के चीफ आॅफ स्टाफ
विज्ञापन
भारत  और अमेरिका को मजबूत होते रिश्तों की झलक अब रक्षा क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है।  दरअसल भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिकी एयरफोरस के चीफ आॅफ स्टाफ डेविड एल गोल्डफिन शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में भारतीय एयरफोर्स के अधिकारियों व पायलटों से मुलाकात की। इसके बाद वे जोधपुर के पर्यटक स्थलों पर भी गए। जानकारी के अनुसार गोल्डफिन आज भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को भी उड़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जोधपुर भी घूमा

फाइल फोटो।
इसके बाद उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। जनरल डेविड एल गो​ल्डफिन के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। जनरल डेविड का एशिया के सबसे बड़े सामरिक एयरबेस पर काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनरल डेविड व उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आया। वहीं जोधपुर को प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किला देखने के दौरान भी जनरल व उनकी पत्नी काफी खुश नजर आए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें