पहले अस्पताल से बच्चा चुराया। फिर चोरी करने वाले का मन बदल गया और उसने इस बच्चे को झाड़ियों में पटक दिया।
राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्चे को संभाला तो वह स्वस्थ था। बच्चे के पास मिली एक पर्ची से पुलिस उसके मां-बाप तक पहुंची। यह अनोखी घटना राजस्थान के भरतपुर जिले की है। यहां सरकारी जनाना अस्पताल से हाल में बच्चा चोरी हो गया था। अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल और पुलिस प्रशासन पर भी जमकर सवाल उठाए गए। पुलिस ने भी बच्चे की बरामदी के प्रयास किए, लेकिन हाथ खाली रहे।