फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां RSS के पथसंचलन के दौरान हुआ बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव

Sat, 13 Jan 2018 11:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर से सामुदायिक सौहार्द और शांति को बिगाड़ने का काम करते हुए एक शहर का माहौल खराब किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार देर रात आरएसएस के पथसंचलन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा विघ्न डालने के से माहौल गर्मा गया है और समुदाय विशेष आमने-सामने हो गए। घटना पाली के नाडी मोहल्ले की है जहां समुदाय विशेष के लोगों ने आरएसएस के पथसंचलन के दौरान कथित रूप से हमला कर दिया।

हमले के बाद हुए बवाल में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिती बनी हुई है वहीं पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर जुटे हुए है। बीती रात हुई इस घटना में उपद्रवियों ने गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए और माहौल पर नियंत्रण पाने के लिए पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


बताया गया है मामला पथसंचलन के दौरान किसी छत से संघ के कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंकने से बिगड़ा जिसके बाद संघ कार्यकर्ता और समुदाय विशेष के लोग आमने सामने हो गए। 

 
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं होने पर बंद का ऐलान

रात को ऐसे थे पाली में हालात - फोटो : Amar Ujala
घटना के बाद संघ कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है वहीं कहा गया है कि यदि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं करती है तो पूरे शहर में बंद का आहृवान किया जाएगा। मामले को गंभीर लेते हुए पाली एसपी दीपक भार्गव ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात है वहीं प्रशासन दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता स्थापित करने की कोशिश जारी है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें