फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई पुलिस ये गलती नहीं करती, तो बच सकती थी सीआई की जान

Wed, 13 Dec 2017 10:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
अपराधी जहां पुलिस पर आए दिन फायरिंग कर फरार हो रहे हैं। वहीं पुलिस की कार्यशैली भी कई बार सवालों के घेरे में आ रही है। यदि चेन्नई पुलिस एक गलती नहीं करती तो वह अपने सीआई पेरियापंडियान को शहीद होने से बचा सकती थी।
विज्ञापन


दरअसल आज सुबह पाली के रामपुरा गांव के नजदीक की गई चेन्नई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस कार्रवाई में चेन्नई पुलिस के एक सीआई के पेरियापंडियान शहीद हो गए। चेन्नई पुलिस टीम ने अपनी इस कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी। जानकारों का मानना है कि यदि स्थानीय पुलिस को साथ ले लिया जाता, तो इतनी बड़ी वारदात होने से बच सकती थी।

मामले के तहत जब चेन्नई पुलिस की टीम ने चोरी के आरोपी नाथूलाल को पकड़ने के लिए दाबिश दी तब स्थानीय पुलिस या अन्य कोई स्थानीय व्यक्ति वहां मौजूद ही नहीं था। मौके पर भीड़ के बीच चेन्नई पुलिस टीम के कुल सात सदस्यों में से केवल पांच ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की चोरी कर आरोपी भाग आया था यहां

demo pic
इस दौरान जब आरोपी को पकड़ने के लिए सीआई ईंट-भट्टे के अंदर पहुंचे उस दौरान टीम के दो सदस्य गाड़ी में ही बैठे हुए थे, वे अंदर गए ही नहींं। यह सवाल भी पूछे जा रहे हैं कि केवल पांच सदस्य ही आरोपी को पकड़ने क्यों गए थे?

गौरतलब है कि जिस आरोपी ना​थूलाल को पकड़ने सीआई पेरियापंडियान पाली आए थे। आरोपी पर लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी करने का आरोप हैं। दरसअल नाथूलाल चेन्नई की एक ज्वैलरी शॉप में नौकरी करता था। लेकिन कुछ दिन पूर्व उसने वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया और भागकर पाली स्थित अपने गांव में आ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें