पुलिस पर फायरिंग की घटनाओं में दिनोंदिन बढोतरी हो रही है। राजस्थान में बीते दस दिन में तीन बार पुलिस आरोपियों की फायरिंग का शिकार हो चुकी है।
नया मामला राजस्थान के पाली जिले के रामपुरा का है। यहां चोरी के दो अरोपियों को पकड़ने आई चेन्नई पुलिस की टीम पर आज सुबह फायरिंग हुई। इसमें चेन्नई पुलिस के सीआई पेरियापंडियान शहीद हो गए।
जानकारी के अनुसार चेन्नई के मदुराव्योल पुलिस स्टेशन में तैनात सीआई पेरियापंडियान अपनी टीम के साथ चेन्नई में एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी में लिप्त आरोपियों को पकड़ने पाली आए थे।