राजस्थान में 29 जनवरी को दो लोकसभा क्षेत्र और एक विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर इसके मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं। विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ पार्टी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा रही हैं।
राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन उपचुनाव को दोनों ही प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी इसी साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर सेमीफाइनल के तौर पर देख रही हैं। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और अब जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी बीच अलवर में लोकसभा सीट पर होने वाले प्रचार के दौरान बीते दिन चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सब्जी मंडी इलाके में बीते दिन शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल और नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। तभी एक महिला पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची।