फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से BJP MLA की मौत के बाद हैल्थ मिनिस्टर की सफाई

Mon, 28 Aug 2017 04:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से भाजपा की विधायक कीर्ति कुमारी की मौत के बाद राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई दी है। इस मामले में चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।  
विज्ञापन


इस बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू की रोकथाम हेतु व्यापक जांच, उपचार एवं परामर्श सुविधायें उपलब्ध हैं। स्वाईन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड रेसपोन्स टीमे भिजवाकर सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित सभी रोगियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करवाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जनसमुदाय से अपील करते हुए सर्दी-जुकाम-खांसी-तेज बुखार इत्यादि की शिकायत होने पर बिना देरी किए नजदीकी चिकित्सालय में जाकर उपचार करवाने का आग्रह किया है।

सराफ ने  स्वास्थ्य भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को स्वाईन फ्लू की स्क्रीनिंग में विशेष गंभीरता बरतकर यथासंभव उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि स्वाईन फ्लू व मौसमी बीमारियों की उपचार सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि आज भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें