फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके ने ली एक की जान, पांच घायल

Mon, 28 Aug 2017 01:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घायल श्रमिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में हुए तेज धमाके ने एक की जान ले ली और पांच लोग गंभीर घायल हो गए। ये धमाका यहां बॉयलर फटने से हुआ।
विज्ञापन


घटना अलवर जिले के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां बीती देर रात राठी बार सरिया फैक्ट्री में लोहा गलाते समय गैस बन जाने से अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर के समीप काम कर रहे उत्तर प्रदेश निवासी किशोरीलाल पुत्र राम प्रसाद की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। जबकि, दूर खड़े पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। इन सभी श्रमिकों को भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें