फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अरुण सिंह बोले-कांग्रेस नेताओं के दिल टूटे, हाथ जोड़कर क्या करेंगे, राठौड़ बोले-पायलट की पतंग कटी

Mon, 09 Jan 2023 06:30 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस की 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान बैठक में सचिन पायलट के नहीं पहुंचने पर बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा-कांग्रेस नेताओं के मन और दिल टूट चुके हैं,तो हाथ जोड़कर क्या होगा? उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ बोले- पायलट अपनी कटी पतंग के पीछे दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह बोले-कांग्रेस नेताओं का दिल टूट चुका। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान की तैयारी बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के हिस्सा नहीं लेने पर सियासत गरमा गई है। राजस्थान बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं की आपसी फूट और गुटबाजी पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान में गहलोत-पायलट खेमे में खींचतान पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- जब तक दिल से दिल नहीं जुड़ेंगे। तब तक हाथ से हाथ जोड़ने का काम कांग्रेस आलाकमान कितना ही करे, कामयाबी नहीं मिलेगी ।
विज्ञापन


पायलट की पतंग बहुत पहले कट गई थी, वो अपनी पतंग के पीछे भाग रहे

राठौड़ ने कहा- ''अंदरूनी विरोध से जन्मी इस कांग्रेस सरकार का अंत भी अंदरूनी विरोध से ही होगा । बैठक से एक दिन पहले जयपुर में सचिन पायलट के पतंग उड़ाते नजर आने पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा- ये तो उनका शौक है। पायलट की पतंग बहुत पहले कट गई थी । उनकी पतंग गैरों ने लूटी है।  लेकिन मैं समझता हूँ कि वो अपनी पतंग के पीछे भाग रहे हैं। डोर पकड़ेंगे और पतंग को उछालेंगे। ''

कांग्रेस नेताओं का मन और दिल आपस में टूट चुका, हाथ से हाथ मिलाकर क्या करेंगे ?

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत-पायलट में चल रही खींचतान के मुद्दे पर कहा- ''कांग्रेस नेताओं का सबका मन आपस में टूट चुका है और दिल भी टूट चुका है। जब मन और दिल टूट चुका हुआ हो, तो हाथ से हाथ मिलाकर क्या करेंगे ? मन से एक दूसरे से आत्मीय लगाव रहता है। मन और दिल दोनों ही आपस में सबके टूट चुके हैं,  तो हाथ से हाथ जोड़कर क्या होगा ? गहलोत-पायलट दोनों की और कांग्रेस की, सबकी पतंग कट गई है। कांग्रेस के एक मंत्री ने बोला था कि गहलोत जी इतने कम विधायक चुनकर आएंगे, जो सचिवालय में फॉर्च्युनर में भी नहीं जा पाएंगे, वही होने वाला है। ''
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?

राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा के एक्सटेंशन में 26 जनवरी से शुरू होने जा रही दो महीने की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक रविवार को जयपुर में हुई। लेकिन पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई नेता बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। कांग्रेस वाॅर रूम में हुई बैठक में सचिन पायलट समेत कुछ नेताओं की गैरमौजूदगी प्रदेश प्रभारी को खटक गई। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस नेताओं को खरी-खरी सुनाई और कहा कि जो बैठक में शामिल हुए हैं ,उनका स्वागत है और जो नहीं आए हैं उनकी जरूरत भी नहीं है। रंधावा ने कहा कि इस अभियान के जरिए नेताओं की परफॉर्मेंस देखी जाएगी। चुनाव में परफॉर्मेंस के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे। प्रभारी रंधावा ने सीएम अशोक गहलोत से कहा कि आप सॉफ्ट हैं, आपको कड़क बनना होगा। ताकि जो बैठक में नहीं आए उन्हें इसकी गम्भीरता पता चले। सीएम गहलोत ने भी प्रभारी और ऑब्जर्वर की मौजूदगी के बावजूद नेताओं की गैर हाजिरी पर नाराजगी जताते हुए कहा- उन्हें पता चल जाएगा इसकी गम्भीरता क्या है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें