फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में अमित शाह की यात्रा रही फोकस

Sat, 25 Mar 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की शनिवार को आयोजित बैठक का फोकस पूरी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आगामी माह प्रस्तावित राजस्थान यात्रा रहा। इस यात्रा के दौरान शाह भाजपा विधायक, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को बूस्टअप करने के लिए टारगेट सौंपेंगे। 
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना, बी.एल. संतोष, व्ही सतीश, ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी शामिल हुए। अमित शाह अगले महीने तीन दिवसीय राजस्थान यात्रा पर आएंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार—विमर्श किया जाएगा। 

सूत्रों का कहना है कि अमित शाह राजस्थान यात्रा के दौरान भाजपा विधायक, सांसदों और जनप्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। आगामी रणनीति के अनुसार जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। इसके तहत उन्हे सप्ताह में दो दिन लगातार अनिवार्य तौर पर क्षेत्र की जनता के बीच रहना होगा। इस योजना को किस प्रकार अमलीजामा पहनाया जाए इस पर भी विचार—विमर्श हुआ। कोर कमेटी ने राजस्थान में अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने की योजना पर भी विचार किया। बैठक में धौलपुर चुनाव और सत्ता और संगठन के बीच तालमेल पर भी विचार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें