फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद पर उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

Wed, 15 Nov 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म विवाद पर मंत्री और जनप्रतिनिधियों का भी विरोध लगातार सामने आ रहा है।  राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने इस फिल्म को लेकर चल विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर करणी सेना ने एक दिसंबर को भारत बंद की चेतावनी दी है। इसी तरह अन्य कई संगठनों ने भी घोषणा की है कि वे इस फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन नहीं होने देंगे। राजस्थान के फिल्म् डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी हाथ खड़े कर दिए। 

इस बीच राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मां पद्मावती देश के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। मनगढ़ंत, भ्रामक और झूठी बातों से सांस्कृतिक गरिमा को आहत करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी कहा...

अशोक परनामी
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

भाजपा प्रदेश मुख्यायल पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पद्मावती फिल्म में यदि सच्चाई के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पद्मावती हमारा गौरव है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें