फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' की रिलीज डेट पर करणी सेना का भारत बंद का आह्वान

Wed, 15 Nov 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस के लिए राजपूत सभा भवन जाते लोकेंद्र सिंह कालवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवादित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर सबसे पहले विरोध के सुर मुखर करने वाली करणी सेना अब आर-पार लड़ाई के मूड में है। फिल्म बैन करने की मांग करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षण लोकेन्द्र सिंह कालवी ने एक दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन



कालवी ने जयपुर के राजपूत सभा भवन में पत्रकारों से कहा कि अगर एक दिसंबर की तारीख आती है, तो फिल्म निर्माताओं को बहुत कुछ सहन करना पड़ेगा। कालवी ने कहा कि वे राजपूतों के त्याग व शौर्य और इस फिल्म के खिलाफ जनजागरण के तहत विभिन्न राज्यों में दौरे कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि  उन्हें देशभर से विभिन्न समुदायों का फिल्म के विरोध को लेकर समर्थन मिल रहा है।

कालवी ने कहा कि वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में आने वाले दिनों में दौरे करेंगे और भारत बंद को लेकर जन समर्थन जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंसाली ने तोड़ा ये नियम व समझौता - कालवी

दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
कालवी ने संजय लीला भंसाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जयपुर में हुए समझौते को तोड़ दिया है। समझौते ​के अनुसार ​​करणी सेना को विश्ववास में लेकर फिल्म का निर्माण किया जाना था। टीजर और ट्रेलर भी राजपूत समाज को विश्वास में लेकर जारी करने चाहिए थे।

साथ ही कालवी ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट का हवाला देकर कहा कि बिना सेंसर बोर्ड को ​फिल्म दिखाए ट्रेलर रिलीज नहीं किया जा सकता है। भंसाली ने इस एक्ट के खिलाफ जाकर ट्रेलर जारी कर दिया।

गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। भंसाली पर आरोप है कि उन्होंने  इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हुए इस फिल्म का​ निर्माण किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को कोटा के मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने पर तोड़फोड़ की गई और पथराव भी हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें