फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने महिला को दी उठक बैठक की सजा, डेढ़ घंटे बाद महिला ने कर ली आत्महत्या

Sat, 24 Feb 2018 09:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के भरतपुर जिले में पंचायत द्वारा महिला को सजा के तौर पर कान पकड़कड़ उठक बैठक की सजा सुनाई गई जिसके डेढ़ घंटे बाद ही महिला ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जिले के बयाना कस्बे के गांव नागली में गत बृहस्पतिवार को 9 बजे पंचायत बुलाई गई थी जिसमें गांव एक महिला को सजा के रूप में उठक बैठक लगाने और उसकी पिटाई करने का फरमान सुनाया गया। सजा सुनाए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की सूचना मिलने के बाद रात करीब 12 बजे ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के जेठ की शिकायत पर पंचों समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने गांव के 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सजा का विरोध किया तो पकड़कर पीट दिया

गैंगरेप
जानकारी के अनुसार नागली गांव के रहने वाले राजू की पत्नी रीना ने जब इस सजा का विरोध किया तो पंचो ने लोगों से उसे पकड़कर पीटने हुक्म दे दिया। इसके बाद लोगों ने रीना के साथ मारपीट कर डाली जिससे आहत होकर रीना ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रीना के जेठ ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भरी पंचायत में उसे बदनाम करने और अभद्रता करने के कारण ही उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें