फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस पर पथराव

Sat, 30 Dec 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पथराव के बाद क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी (इनसैट में) भीमराव अंबेडकर की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बाबा अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। 
विज्ञापन


मामला अलवर जिले का है। जहां एमआईए थाना अंतर्गत स्थानीय ग्राम सहजपुर में सरकारी जमीन पर बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मामला गरमा गया। पुलिस को यहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मूर्ति लगाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस वहां रुकवाने पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वहां से लोगों को खदेड़ा और मूर्ति जब्त कर ली। 

पथराव की इस घटना में आधा दर्जन पुलिस कॉन्स्टेबल को चोटें आई है। थानाधिकारी पवन चौबे ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया जिसके बाद 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एमआईए थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि बीती रात सहजपुर गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की सूचना मिली थी। यह प्रतिमा सिवायचक भूमि यानी सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन पर स्थापित की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर समझाइश के लिए मौके पर रामगढ़ उपखंड अधिकारी व तहसीलदार सहित पुलिस प्रशासन पहुंचा, लेकिन लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें महिला कांस्टेबल को भी चोट आई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें